रेलकर्मियों को 7वें वेतनमान अनुसार बोनस देने पर वार्ता

Updated at : 13 Sep 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
रेलकर्मियों को 7वें वेतनमान अनुसार बोनस देने पर वार्ता

7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार सीलिंग करने के लिए फेडरेशन बना रहा है दबाब चक्रधरपुर : रेलवे कर्मचारियों को इस साल दुर्गा पूजा बोनस सातवें वेतनमान के आधार पर भुगतान किया जायेगा. साथ ही संशोधित वेतनमान के अनुसार 78 दिनों का बोनस व सीलिंग सात हजार से बढ़ा कर 10 हजार रुपये की जायेगी. […]

विज्ञापन

7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार सीलिंग करने के लिए फेडरेशन बना रहा है दबाब

चक्रधरपुर : रेलवे कर्मचारियों को इस साल दुर्गा पूजा बोनस सातवें वेतनमान के आधार पर भुगतान किया जायेगा. साथ ही संशोधित वेतनमान के अनुसार 78 दिनों का बोनस व सीलिंग सात हजार से बढ़ा कर 10 हजार रुपये की जायेगी. सीलिंग के बढ़ने से रेलकर्मियों को करीब 23,502 रुपये बोनस राशि मिलेगी. इसके लिए एआइआरएफ द्वारा लगातार दबाब बनाया जा रहा है. यह बातें नयी दिल्ली से लौट कर ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के सदस्य सह दपू रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा ने कही. श्री शर्मा ने कहा कि सातवें वेतनमान के मुताबिक वेतन में बढ़ोतरी हुई है. इस आधार पर रेलकर्मियों को बोनस मिलना चाहिए.
मामले पर रेलवे बोर्ड के सदस्य व फेडरेशन के बीच वार्ता हो रही है. इस बार भी रेलकर्मियों को 78 दिनों का बोनस देना तय किया जा रहा है. मालूम हो कि पिछले साल रेलकर्मियों को दुर्गा पूजा बोनस 78 दिनों व 7 हजार रुपया सीलिंग पर दिया गया था. इससे रेलकर्मियों को 17,951 रुपये बोनस राशि का भुगतान किया गया था. अगर कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो रेल कर्मचारियों को 23,502 रुपये बोनस राशि मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola