कुछ से जुर्माना काटा, कुछ को हिदायत देकर छोड़ा

चाईबासा : चाईबासा शहरी क्षेत्र के दस प्वाइंट पर पुलिस की ओर से सोमवार की सुबह दस से रात दस बजे तक तीन शिफ्ट में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दो चक्का व चार चक्का वाहनों की सघन जांच की गयी. दो चक्का वाहन चालकों के हेलमेट व लाइसेंस जांच की गयी. जबकि […]
चाईबासा : चाईबासा शहरी क्षेत्र के दस प्वाइंट पर पुलिस की ओर से सोमवार की सुबह दस से रात दस बजे तक तीन शिफ्ट में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दो चक्का व चार चक्का वाहनों की सघन जांच की गयी. दो चक्का वाहन चालकों के हेलमेट व लाइसेंस जांच की गयी. जबकि चार चक्का वाहनों के सीट ब्लेट लगाने,
लाइसेंस देखे गये. इस दौरान गाड़ियों की तलाशी भी ली गयी. कुछ चालकों से जहां जुर्माना काटा गया. वहीं कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया. अभियान के दौरान यातायात नियम के पालन को लेकर चालकों को जागरूक भी किया गया. यातायात सुरक्षा तथा अपराध पर नियंत्रण को लेकर चले इस जांच अभियान से जहां कई लोगों में खौफ देखा गया. वहीं कई लोगों ने इसकी सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




