कुएं में तैरता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Updated at : 12 Sep 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
कुएं में तैरता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया पुलिस ने पी बालजुड़ी क्षेत्र सड़क किनारे स्थित एक कुएं से किसान का सड़ा गला शव बरामद किया है. शव की पहचान बुरूबालजोड़ी निवासी दुषा गागराई (50) के रूप में की गयी है. शव सड़ जाने से जख्म के किसी तरह के निशान नहीं पाये गये हैं. घरवालों के मुताबिक वह 6 […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया पुलिस ने पी बालजुड़ी क्षेत्र सड़क किनारे स्थित एक कुएं से किसान का सड़ा गला शव बरामद किया है. शव की पहचान बुरूबालजोड़ी निवासी दुषा गागराई (50) के रूप में की गयी है. शव सड़ जाने से जख्म के किसी तरह के निशान नहीं पाये गये हैं. घरवालों के मुताबिक वह 6 सितंबर से वह लापता था.

उस दिन वह पी बालजोड़ी स्थित क्रशर मैदान में चल रहे फुटबॉल का फाइनल मैच में शामिल होने गया था. इसके बाद से वह नहीं लौटा. सोमवार को पी बालजोड़ी क्षेत्र के सड़क से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित उक्त कुएं से बदबू आने पर लोगों ने जा कर देखा, तो एक शव को तैरता पाया. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला.

इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान करायी गयी. इस दौरान शव की पहचान बुरूबालजोड़ी निवासी दुषा गागराई के रूप में हुई. परिवारवालों ने दुषा की हत्या करने का संदेह जताया है. पुलिस इस संबंध में एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola