कोल्हान विश्वविद्यालय. वीसी व प्रोवीसी की अनुशंसा के बिना हुआ आवंटन

Updated at : 10 Sep 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय. वीसी व प्रोवीसी की अनुशंसा के बिना हुआ आवंटन

चाईबासा : कोल्हान विवि की कुलपति और प्रतिकुलपति की अनुशंसा के बगैर विवि के कैंटीन का ठेका रांची के एक एजेंसी को दे दिया गया. ठेका देने का पत्र निर्गत करने के बाद मामले का खुलासा हुआ. इधर संबंधित एजेंसी से निविदा के तहत तय राशि विवि में जमा कराने की प्रक्रिया को करीब अंतिम […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विवि की कुलपति और प्रतिकुलपति की अनुशंसा के बगैर विवि के कैंटीन का ठेका रांची के एक एजेंसी को दे दिया गया. ठेका देने का पत्र निर्गत करने के बाद मामले का खुलासा हुआ. इधर संबंधित एजेंसी से निविदा के तहत तय राशि विवि में जमा कराने की प्रक्रिया को करीब अंतिम रूप दे दिया गया. हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद निविदा प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी. वहीं संविदा को निरस्त कर दिया गया है.

निविदा खोलने के नियमों का नहीं हुआ पालन : विवि सूत्रों के अनुसार कैंटीन की निविदा खोलने के दौरान नियमों का अनुपालन नहीं किया गया. अपने चहेतों को ठेका देने के लिए विवि के कुछ पदाधिकारियों ने कोट रेट तक सार्वजनिक नहीं किया. विवि की कैंटिन के लिए चार एजेंसियों ने आवेदन किया था. इसमें संविदा की शर्त पूरी नहीं करने के कारण दो टेंडर निरस्त कर दिया गया. वहीं दो टेंडर में रांची से जुड़ी एक एजेंसी को ठेका दे दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola