प सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 21 को

Updated at : 10 Sep 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
प सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 21 को

झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने जारी की अधिसूचना 12 से 21 सितंबर तक चलेगी चुनाव की प्रक्रिया 12 पदों के लिए 21 सितंबर को डाले जायेंगे वोट चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन चुनाव (सत्र 2017-19) की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गयी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल से जारी अधिसूचना की जानकारी मुख्य […]

विज्ञापन

झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने जारी की अधिसूचना

12 से 21 सितंबर तक चलेगी चुनाव की प्रक्रिया
12 पदों के लिए 21 सितंबर को डाले जायेंगे वोट
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन चुनाव (सत्र 2017-19) की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गयी. झारखंड स्टेट बार काउंसिल से जारी अधिसूचना की जानकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी सचिंद्रनाथ षाड़ंगी ने दी. वे बार भवन सभागार में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने बताया कि चाईबासा बार एसोसिएशन चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगा. 12 सितंबर से 14 सितंबर तक नामांकन पत्र भरा जायेगा. 16 सितंबर को दिन के एक बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी,
उसी दिन दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े बजे तक नाम वापसी होगी. उन्होंने बताया कि मतदान बार एसोसिएशन भवन में 21 सितंबर की सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन तीन बजे से मतगणना शुरू की जायेगी. मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा.
वरीय अधिवक्ता सचिंद्रनंद षाड़ंगी बने मुख्य चुनाव पदाधिकारी
वरीय अधिवक्ता सचिंद्रनंद षाड़ंगी को मुख्य चुनाव पदाधिकारी तथा अधिवक्ता जगदानंद प्रधान और अधिवक्ता अशोक कुमार बाघेल को सहायक चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. चुनाव के ऑब्जर्वर झारखंड बार काउंसिल के विधि परिषद के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला और प्रकाश झा को बनाया गया है.
जिला बार चुनाव (एक नजर में)
नामांकन : 12 से 14 सितंबर तक
नामांकन पत्रों की जांच : 16 सितंबर की दोपहर एक बजे
नाम वापसी : 16 सितंबर की दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक
चुनाव : 21 सितंबर की सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मतगणना : 21 सितंबर को वोटिंग खत्म होने के बाद शाम 3.15 बजे से
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए जरूरी अहर्ता
अध्यक्ष पद के लिए 25 साल तक नियमित प्रैक्टिस व उपाध्यक्ष पद के लिए 15 साल नियमित प्रैक्टिस करनेवाले अधिवक्ता नामांकन कर सकते हैं.
इन पदों पर होगा चुनाव
अध्यक्ष एक पद
उपाध्यक्ष एक पद
महासचिव एक पद
संयुक्त सचिव दो पद
कोषाध्यक्ष एक पद
सह कोषाध्यक्ष एक पद
गवर्निंग बॉडी पांच पद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola