छात्रा के ऊपर पेड़ की डाली गिरी, गंभीर

Updated at : 10 Sep 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा के ऊपर पेड़ की डाली गिरी, गंभीर

चाईबासा : पेड़ की डाली गिरने से कुमारडुंगी मध्य विद्यालय की छात्रा बेला पिंगुवा (13) घायल हो गयी. घायल छात्रा को इलाज के लिए शाम को सदर अस्पताल लाया. घायल बेला पिंगुवा कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खड़बांध निवासी कृष्णा पिंगुवा की बेटी है. बेला कुमारडुंगी मध्य विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है. जानकारी के […]

विज्ञापन

चाईबासा : पेड़ की डाली गिरने से कुमारडुंगी मध्य विद्यालय की छात्रा बेला पिंगुवा (13) घायल हो गयी. घायल छात्रा को इलाज के लिए शाम को सदर अस्पताल लाया. घायल बेला पिंगुवा कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खड़बांध निवासी कृष्णा पिंगुवा की बेटी है. बेला कुमारडुंगी मध्य विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है. जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर ढाई बजे स्कूल छुट्टी होने के बाद बेला पिंगुवा पैदल घर खड़बांध जा रही थी. उसी समय रास्ते में एक महुवा पेड़ की डाली उसके ऊपर गिर गयी.

जिससे बेला पिंगुवा का दाहिना पैर में गंभीर चोट लगी है. उसके चेहरा और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. घायलावस्था में कुमारडुंगी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. पैर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola