डोभा पूर्ण, बकाये के लिए चक्कर काट रहे लाभुक

Updated at : 10 Sep 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
डोभा पूर्ण, बकाये के लिए चक्कर काट रहे लाभुक

जैंतगढ़ : तोड़ांगहातु पंचायत अंतर्गत कुंद्रीझोर गांव के 15 लाभुक डोभा निर्माण का कार्य पूरा कर अंतिम भुगतान के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. वर्ष 2016-17 में कुंद्रीझोर गांव में भूमि संरक्षण विभाग से कुल 29 डोभा निर्माण की स्वीकृति मिली थी. 30 गुणा 30 आकार के डोभा की प्राक्कलित राशि 24 हजार […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : तोड़ांगहातु पंचायत अंतर्गत कुंद्रीझोर गांव के 15 लाभुक डोभा निर्माण का कार्य पूरा कर अंतिम भुगतान के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. वर्ष 2016-17 में कुंद्रीझोर गांव में भूमि संरक्षण विभाग से कुल 29 डोभा निर्माण की स्वीकृति मिली थी. 30 गुणा 30 आकार के डोभा की प्राक्कलित राशि 24 हजार रुपये थी. प्रथम किस्त में 8 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान हुआ था. उनमें से 15 लाभुकों ने अपनी जेब से पैसे लगाकर डोभा निर्माण का कार्य पूरा कर लिया,

जबकि बाकी 14 लाभुकों ने जितना पैसा मिला उतने का ही काम कराया. 14 डोभा अपूर्ण रह गए हैं, 15 पूर्ण डोभा के लाभुकों ने उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रखंड कृषि पदाधिकारी के यहां जमा करा दिया. उसके बाद विगत एक वर्ष से वे कृषक मित्र प्रखंड कृषि पदाधिकारी तो प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें अंतिम भुगतान नहीं हो पाया है. इनके बकाये का नहीं हुआ भुगतान: कुंद्रीझोर के रासिका केराई, सुरेन तिरिया, जुगू बोयपाई, बुधराम चातोंबा, सुखराम केराई, रामो तिरिया, मंगलू गोप, जुगू केराई, सुशीला चातोंबा, श्रीनिवास तिरिया, दुम्बी हेंब्रम, सुरेंद्रनाथ तिरिया व मरियम गागराई आदि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola