कॉलेजों में शुरू होंगे छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभागों में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स चलेगा. इसमें तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास से जुड़े विषय पढ़ाये जायेंगे. कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, जिसमें कोर्स का नाम व विद्यार्थी का नाम तथा डिग्री दर्ज होगा. इसमें कम्पयूटर की शिक्षा […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों व पीजी विभागों में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स चलेगा. इसमें तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास से जुड़े विषय पढ़ाये जायेंगे. कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थी को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, जिसमें कोर्स का नाम व विद्यार्थी का नाम तथा डिग्री दर्ज होगा. इसमें कम्पयूटर की शिक्षा भी होगी,
जिन्हें छह माह डिप्लोमा कोर्स का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. विवि में पहली बार ऐसा कोर्स शुरू होने जा रहा है. इसके लिए पीजी विभागों में अलग से एक सेंटर खोला जायेगा, जबकि कॉलेज में प्रभारी प्रिंसिपल की निगरानी में सर्टिफिकेट कोर्स चलेगा. इसके लिये विद्यार्थी को न्यूनतम शुल्क देना होगा. यह कोर्स इसी साल से आरंभ होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




