डॉ आरएन महतो होंगे एलबीएसएम के प्रभारी प्राचार्य

Updated at : 09 Sep 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ आरएन महतो होंगे एलबीएसएम के प्रभारी प्राचार्य

चाईबासा : एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ कंचल माला को हटाने की मांग को लेकर जारी धरना प्रदर्शन को काबू करने के लिए विवि ने अहम निर्णय लिया है. विवि ने डॉ कंचन माला को प्रभारी प्राचार्य पद से हटाते हुए कॉमर्स विभाग के शिक्षक डॉ आरएन महतो को नया प्रभारी बनाया है. […]

विज्ञापन

चाईबासा : एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ कंचल माला को हटाने की मांग को लेकर जारी धरना प्रदर्शन को काबू करने के लिए विवि ने अहम निर्णय लिया है. विवि ने डॉ कंचन माला को प्रभारी प्राचार्य पद से हटाते हुए कॉमर्स विभाग के शिक्षक डॉ आरएन महतो को नया प्रभारी बनाया है. डॉ महतो को वरीयता के आधार पर प्रभारी बनाया गया है. प्रभारी प्रचार्य डॉ कंचन माला ने स्वयं ही खुद को पद से हटाने की मांग की थी.

उन्होंने कहा है कि इस तरह हंगामे के कारण महाविद्यालय में शिक्षा का माहौल खराब होने लगा है. मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व विवि ने डॉ कंचन माला को वरीयता के आधार पर कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया था. लेकिन विवि से इसकी अधिसूचना जारी होते ही विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. उनके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने के साथ तालाबंदी भी कर दी.

विवि ने वरीयता के आधार पर डॉ आरएन महतो को एलबीएसएम कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया है. हालांकि विवि ने अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की है. कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसी उद्देश्य से विवि ने यह निर्णय लिया है.
डॉ एके झा, प्रॉक्टर सह प्रवक्ता, कोल्हान विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola