बेटी के सामने पिता को रौंदा

पिकअप वैन की टक्कर में अधेड़ की मौके पर मौत चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर बारीपी चौक के पास पिकअप की टक्कर से जुगु पुरती (58) की मौत हो गयी. जुगु मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव का निवासी था. जुगु मंगलवार सुबह अपनी बेटी सोनामुनी पुरती के साथ धान कुटाने बारीपी चौक गया था. […]
पिकअप वैन की टक्कर में अधेड़ की मौके पर मौत
चाईबासा : चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर बारीपी चौक के पास पिकअप की टक्कर से जुगु पुरती (58) की मौत हो गयी. जुगु मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव का निवासी था. जुगु मंगलवार सुबह अपनी बेटी सोनामुनी पुरती के साथ धान कुटाने बारीपी चौक गया था. दोनों अलग-अलग साइकिल में थे. धान कूटने वाली मशीन में तेल खत्म हो गया था इसलिए मशीन चलाने वाले ने दोनों से आधा घंटे बाद आने को कहा. दोनों बारीपी गांव चले गये वहां से करीब आधा घंटे बाद लौटे.
बारीपी चौक के पास सड़क पार करने के दौरान चक्रधरपुर की ओर से आर रही पिकअप वैन ने जुगु को रौंद डाला. इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने गाड़ी समेत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वाहन का जब्त कर लिया गया है. जुगु का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




