इंजन फेल होने से ढाई घंटे विलंब से पहुंची इस्पात एक्स

चक्रधरपुर : हावड़ा से टिटलागढ़ जाने वाली अप इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे विलंब से चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची. यह ट्रेन 11.45 बजे की बजाय 2.20 बजे चक्रधरपुर पहुंची. इससे चक्रधरपुर से गोइलकेरा, मनोहरपुर, राउरकेला एवं टिटलागढ़ तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि हावड़ा से ट्रेन खुली. इसके […]
चक्रधरपुर : हावड़ा से टिटलागढ़ जाने वाली अप इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे विलंब से चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची. यह ट्रेन 11.45 बजे की बजाय 2.20 बजे चक्रधरपुर पहुंची. इससे चक्रधरपुर से गोइलकेरा, मनोहरपुर, राउरकेला एवं टिटलागढ़ तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि हावड़ा से ट्रेन खुली.
इसके बाद मचेदा स्टेशन के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया. करीब दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद भी इंजन चालू नहीं हुआ. इससे खराब इंजन को बदलकर दूसरा इंजन लगाया गया. जिसके बाद ट्रेन को मचेदा स्टेशन से प्रस्थान किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




