12 साल से बत्ती गुल, आ रहा है बिजली बिल

Updated at : 07 Sep 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
12 साल से बत्ती गुल, आ रहा है बिजली बिल

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड के छोटा महुलडीहा गांव के नीचे टोला के 35 घरों में विगत 12 वर्षों से बिजली नहीं जल रही है. इसके बावजूद उक्तों घरों में बिजली बिल पहुंच रहा है. बिजली विभाग के इस रवैये के विरोध में भुक्तभोगी ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड के छोटा महुलडीहा गांव के नीचे टोला के 35 घरों में विगत 12 वर्षों से बिजली नहीं जल रही है. इसके बावजूद उक्तों घरों में बिजली बिल पहुंच रहा है. बिजली विभाग के इस रवैये के विरोध में भुक्तभोगी ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की है.

ज्ञापन में कहा गया है कि 12 साल पहले गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया, जिसे ग्रामीणों ने आपस में राशि इकट्ठा कर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करायी, लेकिन 15 दिन बाद ही वह फिर खराब हो गया. उसके बाद से आज तक छोटा महुलडीहा नीचे टोला में बिजली नहीं आयी है. विभाग को कई बार लिखित शिकायत किये जाने के बाद भ कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने कहा है कि 15 दिन के अंदर यदि बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वे नोवामुंडी विद्युत कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी सारी जबावदेही विभाग को होगी.

ये हैं भुक्तभोगी. हरि हेस्सा, महेंद्र हेस्सा, रासिका बानरा, हरिचरण बिरुआ, सुजीत हेस्सा, मंगल हेस्सा, हेमवती बानरा, बिरसा हेस्सा, सनातन हेस्सा, सुखलाल लोहार, सुखमारो लोहार, माटी लोहार, प्रतिमा हेस्सा, रेंसो लोहार, मालती लोहार, टुरी लोहार, सुखमती लोहार, दशमा बानरा, रंदाय हेस्सा, जेना हेस्सा, मांगी बानरा, सीता बानरा, दशमा हेस्सा, सुकान्ति लागुरी, जेनाराम हेंब्रम, बीरबल हेंब्रम समेत 35 लाभुक.
दूधबिला-हेस्सापी सड़क के घटिया निर्माण का आरोप
नोवामुंडीण् प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत दूधबिला मंदिरसाई से हेस्सापी तक निर्माणाधीन पक्की सड़क के घटिया निर्माण का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने इस संबंध में जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापण सौंपा है. इसमें सड़क की जांच नहीं होने पर आगामी 11 सितंबर को काम बंद कराने की चेतावनी दी गयी है.
आरोप लगाया गया है कि प्राक्कलन के विपरीत काम कराकर सरकारी राशि की बंदरबांट हो रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. पुलिया व गार्डवाल में आयरन पत्थर का इस्तेमाल किया गया. पुलिया में प्राक्कलन के मुताबिक न तो छड़ लगायी गयी है और न ही सीमेंट दिया गया है. ज्ञापन सौंपनेवालों में प्रभारी मुंडा नारायण चतोंबा, सुरा केराई, गुरुचरण केराई, सोनाराम चातोंबा, गुली केराई, मंगल केराई, अंकुरा केराई, सीता केराई, हरिचरण सांडिल तथा अन्य ग्रामीण शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola