कक्षपाल ने नहीं खोला पेटीएम एकाउंट, फिर भी निकले पैसे

Updated at : 05 Sep 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
कक्षपाल ने नहीं खोला पेटीएम एकाउंट, फिर भी निकले पैसे

चाईबासा : चाईबासा मंडल कारा के कक्षपाल के एसबीआइ खाते से पेटीएम के माध्यम से साइबर अपराधियों ने 20 हजार रुपये उड़ा लिये. भुक्तभोगी कमलेश पुरती ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अवैध निकासी का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है. पुरती ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने अपने मोबाइल पर पेटीएम कभी डाउनलोड […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा मंडल कारा के कक्षपाल के एसबीआइ खाते से पेटीएम के माध्यम से साइबर अपराधियों ने 20 हजार रुपये उड़ा लिये. भुक्तभोगी कमलेश पुरती ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अवैध निकासी का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है.

पुरती ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने अपने मोबाइल पर पेटीएम कभी डाउनलोड नहीं किया. इसके बावजूद पैसे निकलने की बात समझ से परे है. खाते से अवैध निकासी का पता चलने के बाद वे चाईबासा स्थित स्टेट बैंक की शाखा पहुंचे. बैंक कर्मचारियों ने तत्काल उनके खाते को लॉक किया. उन्होंने बताया कि अपराधी ने उनके खाते से 11 अगस्त को 2000 रुपये, 13 अगस्त को 2500, 14 अगस्त को 5000, 17 अगस्त को 5000, 27 अगस्त को 2000 और 31 अगस्त को 4000 रुपये की निकासी कर ली है.
चाईबासा मंडल कारा में पदस्थापित हैं कमलेश पुरती
पेटीएम के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में हुई निकासी
पीड़ित ने पेटीएम का कभी इस्तेमाल ही नहीं किया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola