15 दिन से जला है ट्रांसफॉर्मर पानी सप्लाई भी ठप हो गयी है

नोवामुंडी : करीब एक हजार की आबादी वाले कोटगढ़ गांव का जला ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसमें महिलाएं पुरुष व स्कूली बच्चों ने शिरकत की. मौके पर ग्रामीणों ने 100 केवी की जगह 200केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. कोटगढ़ का […]
नोवामुंडी : करीब एक हजार की आबादी वाले कोटगढ़ गांव का जला ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसमें महिलाएं पुरुष व स्कूली बच्चों ने शिरकत की. मौके पर ग्रामीणों ने 100 केवी की जगह 200केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की.
कोटगढ़ का ट्रांसफॉर्मर तकनीकी खराबी अथवा वज्रपात की वजह से जल गया था, जिसके कारण बीते एक पखवाड़े से जलापूर्ति ठप होने से करीब एक हजार की आबादी के बीच पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पंखे नहीं चलने से रात में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. जलापूर्ति के लिए इक्का-दुक्का चापाकल हैं भी तो उनसे पांच मिनट तक हैंडल चलाने के बाद बूंद-बूंद कर पानी निकलता है. ग्रामीणों का कहना है कि100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था, जिसपर क्षमता से अधिक लोड था. इसलिए ग्रामीणों ने कोटगढ़ में 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




