शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में हुआ निर्णय

Updated at : 04 Sep 2017 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में हुआ निर्णय

शौचालय का उपयोग करें लाभुक : उपायुक्त चाईबासा : बंदगांव, गुदड़ी व जगन्नाथपुर में मैटेरियल की कमी के कारण शौचालय निर्माण में परेशानी आ रही है. इन तीनों प्रखंडों में भारी संख्या में शौचालय का निर्माण करना शेष है. उक्त तथ्य रविवार को समाहरणालय सभागार में शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में आया. उपायुक्त ने […]

विज्ञापन
शौचालय का उपयोग करें लाभुक : उपायुक्त
चाईबासा : बंदगांव, गुदड़ी व जगन्नाथपुर में मैटेरियल की कमी के कारण शौचालय निर्माण में परेशानी आ रही है. इन तीनों प्रखंडों में भारी संख्या में शौचालय का निर्माण करना शेष है.
उक्त तथ्य रविवार को समाहरणालय सभागार में शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में आया. उपायुक्त ने इन तीनों प्रखंडों के अफसरों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का आदेश दिया. 2018 में जिले को खुले में शौचमुक्त करने का डीसी ने आह्वान किया. मनोहरपुर, नोवामुंडी तथा जगन्नाथपुर प्रखंड में डीएमएफटी फंड से शौचालय का निर्माण कराने की बात डीसी ने कही.
हाटगम्हरिया, सोनुवा, गुदड़ी शीघ्र होंगे खुले में शौचमुक्त उपायुक्त ने बताया कि हाटगम्हरिया, सोनुवा तथा गुदड़ी में शौचालय निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है. शीघ्र ही ये तीनों प्रखंड में खुले में शौचमुक्त हो जायेंगे. उपायुक्त ने प्रत्येक दिन 200 शौचालय का निर्माण करने का निर्देश दिया. डीसी ने शौचालय का उपयोग करने की लोगों से अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola