नक्सलियों के बड़े नेता हैं पुलिस निशाने पर, किये जा रहे ट्रैक

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आखिरी लड़ाई की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस नक्सलियों को खत्म करने के लिए बड़ा स्तर पर अभियान की तैयारी में है. पिछले कुछ दिनों में पुलिस की गतिविधियां इसी तरफ इशारा कर रही है. पुलिस सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट जंगल का हवाई […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आखिरी लड़ाई की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस नक्सलियों को खत्म करने के लिए बड़ा स्तर पर अभियान की तैयारी में है. पिछले कुछ दिनों में पुलिस की गतिविधियां इसी तरफ इशारा कर रही है. पुलिस सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट जंगल का हवाई सर्वें कर रही है.
हालांकि बादलों के कारण अबतक एक दफा आधा हवाई सर्वे हो पाया. दूसरी बार के हवाई सर्वें को टालना पड़ा था. खबरों के अनुसार नक्सली आतंक पर अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन की तैयारी है. इस बार जिला पुलिस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों को भागने का मौका तक नहीं देगी. पुलिस सारंडा व पोड़ाहाट में लगातार कॉबिंग चला रही है.
कॉबिग के जरिये जवानों का क्षेत्र में गश्त तेज हो गया है. इसी बहाने सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट के जंगलों को सुरक्षा बल घेराबंदी करने में जुटा है. बड़े ऑपरेशन के शुरू होते ही ओड़िशा से सटे इलाकों को सील किया जायेगा. इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है. खुफिया नेटवर्क के जरिये बड़े नक्सली नेताओं के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




