75 झुग्गी-झोपड़ियों को नोटिस, खाली करने का दिया आदेश
Updated at : 03 Sep 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे की जांच टीम ने शनिवार को पोटरखोली क्षेत्र के अवैध निर्माण व झुग्गी झोपड़ियों की जांच की. रेलवे र्क्वाटरों के अगले हिस्से को अधिक विस्तृत करने वालों को चिह्नित भी किया गया. इस दौरान रेल र्क्वाटरों में बढ़ाये गये भाग की मापी की गयी. जिसके आधार पर रेलकर्मियों से स्कुवर मीटर से […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : रेलवे की जांच टीम ने शनिवार को पोटरखोली क्षेत्र के अवैध निर्माण व झुग्गी झोपड़ियों की जांच की. रेलवे र्क्वाटरों के अगले हिस्से को अधिक विस्तृत करने वालों को चिह्नित भी किया गया. इस दौरान रेल र्क्वाटरों में बढ़ाये गये भाग की मापी की गयी. जिसके आधार पर रेलकर्मियों से स्कुवर मीटर से रेलवे भाड़ा वसूल करेगी. इसको लेकर जांच टीम ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार की.
इस रिपोर्ट को वरीय अधिकारियों को सौंपा जायेगा. टीम ने कई र्क्वाटरों से सटे अवैध निर्माण वाले स्थानों पर नोटिस लगा दिया है. रेलकर्मियों को अगाह किया है कि शीघ्र ही रेलवे र्क्वाटरों से सटे अवैध निर्माण को हटा लें. इससे विभागीय व कानूनी अड़चनों से राहत मिलेगी. वहीं टीम ने दूसरे दिन 75 झुग्गी व झोपड़ियों को नोटिस देकर रेल भूमि को खाली करने का आदेश दिया.
रेलवे प्रशासन ने अवैध मकान खाली करने और स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन की मौहल्लत दी है. जांच टीम में आरपीएफ ओसी एमके साहू, सहायक अभियंता जेपी सिंह, डीसी राउत, कार्मिक निरीक्षक चंचल कुमार, के महाराणा शामिल है.
टीम को अधिकांश अवैध निर्माण, झुग्गी व झोपड़ी मिली खाली :
नोटिस देने व जांच करने पोटरखोली पहुंची रेलवे की टीम को अधिकांश अवैध निर्माण, झुग्गी व झोपड़ी खाली मिली. इस दौरान टीम ने घरों के अंदर बिजली कनेक्शन व पानी के पाइप की जांच की. रेलवे ने खाली र्क्वाटरों का भी जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




