आदित्यपुर: डायन-बिसाही के नाम पर महिला की हत्या

गम्हरिया : आदित्यपुर के बास्कोनगर में डायन-बिसाही के नाम पर शनिवार को पूनम सोय(35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी चांद हाईबुरू व उसके पुत्र विजय हाईबुरू को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पूनम अपने घर के पीछे […]
गम्हरिया : आदित्यपुर के बास्कोनगर में डायन-बिसाही के नाम पर शनिवार को पूनम सोय(35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी चांद हाईबुरू व उसके पुत्र विजय हाईबुरू को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पूनम अपने घर के पीछे गयी हुई थी.
इसी दौरान चांद हाईबुरू व उसका छोटा लड़का विजय हाईबुरू वहां पहुंचा और धारदार हथियार से पूनम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




