ऑब्जर्वर ने चुनाव खर्च जांचा

Published at :08 Apr 2014 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
ऑब्जर्वर ने चुनाव खर्च जांचा

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक ने रविवार को प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की पंजी को खंगाला. प्रत्याशियों की ओर से दिये गये खर्च के ब्योरे की गहनता से जांच की. किस पार्टी या प्रत्याशी की ओर से किस जगह कार्यक्रम किये गये, इसकी भी जानकारी ली. कार्यक्रम के लिए आदेश, उस […]

विज्ञापन

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रेक्षक ने रविवार को प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की पंजी को खंगाला. प्रत्याशियों की ओर से दिये गये खर्च के ब्योरे की गहनता से जांच की. किस पार्टी या प्रत्याशी की ओर से किस जगह कार्यक्रम किये गये, इसकी भी जानकारी ली. कार्यक्रम के लिए आदेश, उस कार्यक्रम या बैठक की वीडियो रिकॉर्डिग हुई है या नहीं इसकी भी जानकारी ली. सभी प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों, कार्यकर्ताओं, नेताओं के कार्यक्रमों, बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिग करने का आदेश दिया.

मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया. कहीं से भी किसी भी प्रकार के आचार संहिता का मामले में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. मौके पर एसडीओ असीम किसपोट्टा, डीएसपी मुख्यालय प्रमोद सिन्हा, डीपीआरओ रोहित कुमार तथा विभिन्न थानों के थाना प्रभारी समेत व्यय कोषांग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. सरायकेला व मझगांव में भी पर्यवेक्षक ने जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola