रोजगार के लिए हजारों युवकों से लिये पैसे, कार्यालय में हंगामा

चक्रधरपुर : आसनतलिया स्थित श्रम एवं रोजगार समिति कार्यालय में मंगलवार को ग्रामीण युवकों ने जमकर हंगामा किया. युवकों का आरोप था कि रोजगार व जॉब कार्ड दिलाने के नाम पर समिति के फाउंडर सीमा साव ने रजिस्ट्रेशन के लिए पांच-पांच सौ रुपये व पैन कार्ड के लिए 130 से 150 रुपये लिये. एक हजार […]
चक्रधरपुर : आसनतलिया स्थित श्रम एवं रोजगार समिति कार्यालय में मंगलवार को ग्रामीण युवकों ने जमकर हंगामा किया. युवकों का आरोप था कि रोजगार व जॉब कार्ड दिलाने के नाम पर समिति के फाउंडर सीमा साव ने रजिस्ट्रेशन के लिए पांच-पांच सौ रुपये व पैन कार्ड के लिए 130 से 150 रुपये लिये. एक हजार से अधिक युवक-युवतियों से पैसे लिये गये. तीन-चार माह बाद भी युवक-युवतियों को रोजगार या जॉब कार्ड नहीं मिला. उन्हें बार-बार कार्यालय बुलाया गया. मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दर्जनों युवक-युवतियों ने समिति की फाउंडर सीमा साव को मारवाड़ी स्कूल के समीप घेर लिया.
अपने पैसे वापस देने की मांग की. यह देख फाउंडर सीमा साव ने चक्रधरपुर थाना में फोन कर दी. सूचना मिलने के साथ पुलिस पहुंची. सीमा साव व युवक-युवतियों को थाना ले आयी. मजोन तांती, पोंडेराम सामड, फ्रांसिस बेसरा, बामिया सामड, सीताराम महतो, सुकेश बोदरा, भौया माझी, सीमा कोड़ा, बेलमती सुबंरूई, चांदु खंडाईत, धनश्याम चाकी, कुवंर सिंह बोयपायी, गौरा गागराई, काश्मिर कांडेयांग आदि युवक-युवती थाना पहुंचे. पीड़ितों ने थाना में सीमा साव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




