तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को धक्का मारा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टीओपी थाना के सामने बाइक सवार ने वृद्ध को चपेट में ले लिया. इससे वृद्ध को सिर व कमर में गंभीर चोटें आयी हैं. उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना दोपहर करीब दो बजे की है. चक्रधरपुर के घातकीडीह निवासी चिंतामणी महतो राउरकेला से इलाज […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टीओपी थाना के सामने बाइक सवार ने वृद्ध को चपेट में ले लिया. इससे वृद्ध को सिर व कमर में गंभीर चोटें आयी हैं. उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना दोपहर करीब दो बजे की है. चक्रधरपुर के घातकीडीह निवासी चिंतामणी महतो राउरकेला से इलाज करा घर लौट रहे थे. इसी क्रम में चक्रधरपुर के टीओपी थाना के समीप बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया. बाइक तेज रफ्तार में होने से वृद्ध को गंभीर चोटें आयी. चक्रधरपुर पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




