मुख्य ट्रैक इंजीनियर ने 350 किमी रेल लाइन का निरीक्षण किया

Updated at : 30 Aug 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य ट्रैक इंजीनियर ने 350 किमी रेल लाइन का निरीक्षण किया

चक्रधरपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य ट्रैक इंजीनियर वीके वर्मा ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन का निरीक्षण किया. श्री वर्मा ने झारसुगुड़ा से टाटानगर तक स्टेशन पर उपलब्ध व प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली. वहीं स्टेशन पर लग रही स्वचालित सीढ़ियों के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया. श्री वर्मा […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्य ट्रैक इंजीनियर वीके वर्मा ने मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन का निरीक्षण किया. श्री वर्मा ने झारसुगुड़ा से टाटानगर तक स्टेशन पर उपलब्ध व प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली. वहीं स्टेशन पर लग रही स्वचालित सीढ़ियों के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया. श्री वर्मा ने झारसुगड़ा से टाटा तक करीब 350 किमी रेल ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया. ट्रैक की स्थिति और रेलकर्मियों के कार्यों को देखा.

विंडो में ट्रैक की स्थिति व रेल लाइन परियोजना के कार्यों का जायजा लेते हुए हावड़ा रवाना हो गये. सीटीई श्री वर्मा ने इस्पात एक्सप्रेस में झारसुगुड़ा से दौरा शुरू किया. इस दौरान उनके साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के इंजीनियर मौजूद थे. बताया जाता है कि चीफ ट्रैक इंजीनियर ने ट्रैक की क्षमता व स्थिति का पता लगाने के लिये अाधुनिक मशीनों से जांच की. मालूम रहे कि रेल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है. इससे ट्रैकमेनों को मॉनसून पेट्रोलिंग ड्यूटी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola