जोखिम भत्ता मिलने पर मनाया जश्न
Updated at : 29 Aug 2017 2:45 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पीडब्ल्यूआइ कार्यालय में सोमवार को ट्रेकमैन ने रिस्क व हार्ड ड्यूटी लाउंस (जोखिम भत्ता) मिलने पर जश्न मनाया. साथ ही एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया एवं मिठाई बांटकर बधाई दी. दपू रेलवे ट्रैकमेन वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री चांद मोहम्मद ने कहा कि जोखिम भत्ता ट्रेकमैन की बहुप्रतीक्षित मांगों में से […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पीडब्ल्यूआइ कार्यालय में सोमवार को ट्रेकमैन ने रिस्क व हार्ड ड्यूटी लाउंस (जोखिम भत्ता) मिलने पर जश्न मनाया. साथ ही एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाया एवं मिठाई बांटकर बधाई दी.
दपू रेलवे ट्रैकमेन वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री चांद मोहम्मद ने कहा कि जोखिम भत्ता ट्रेकमैन की बहुप्रतीक्षित मांगों में से एक है. मौसम के विपरीत ट्रैक पर जोखिम भरा कार्य करना पड़ता हैं. इसको लेकर ऑल इंडिया रेलवे ट्रेड यूनियन ने जंतर मंतर नई दिल्ली में आंदोलन किया था. इसके फलस्वरुप केंद्र सरकार ने समस्या सुनी और 2700 रुपये जोखिम भत्ता प्रति माह देने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक सुरक्षित रखने के लिए बंगले व ऑफिस में कार्य करने वाले रेलकर्मियों को ट्रैक पर भेजना सराहनीय है. इससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




