छेड़खानी से पीड़ित युवती ने एसडीपीओ को लिखा पत्र

Updated at : 29 Aug 2017 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी से पीड़ित युवती ने एसडीपीओ को लिखा पत्र

चक्रधरपुर : छेड़खानी से पीड़ित एक युवती ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम को गुमनाम पत्र लिख कर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में लिखा गया कि वह रेलवे स्टेशन से घर जा रही थी. इस दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म में फल विक्रेता दुर्गा नामक युवक ने रेलवे केबिन के पास […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : छेड़खानी से पीड़ित एक युवती ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम को गुमनाम पत्र लिख कर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में लिखा गया कि वह रेलवे स्टेशन से घर जा रही थी. इस दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म में फल विक्रेता दुर्गा नामक युवक ने रेलवे केबिन के पास सुनसान जगह में उसके साथ छेड़खानी की.

साथ ही उसे पकड़ कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर फरार हुई. पत्र में युवती ने कहा कि परिवार वालों को इस घटना की जानकारी नहीं दी. इस संबंध में डीएसपी श्री राम ने बताया कि युवती द्वारा दिये गये पत्र में छेड़खानी का आरोपी झुमका मुहल्ला निवासी दुर्गा नामक युवक था. रेलवे स्टेशन अनुसंधान करने पहुंचे तो पता चला कि दुर्गा मोबाइल चोरी के आरोप में जीआरपी थाना में है. वह रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म में फल बिक्री करता है. उन्होंने कहा कि घटना में क्या सच्चाई है, यह जांच का विषय है.

लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें

मनोहरपुर. संत अगस्तीन दिवस का समापन समारोह, विधायक ने कहा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola