महिला का बैग छीनकर भाग रहे युवक की धुनाई
Updated at : 28 Aug 2017 1:09 PM (IST)
विज्ञापन

पांड्राशाली ओपी प्रभारी ने युवक को हिरासत में लिया आरोपी के पास से बैग सहित उसमें रखा सामान बरामद चाईबासा : चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर पांड्राशाली ओपी के पुंडीहासा गांव के पास एक युवती का बैग छीन कर भाग रहा युवक को ग्रामीणों ने आचु गांव के पास पकड़ लिया. ग्रामीणों ने युवक को पेड़ […]
विज्ञापन
पांड्राशाली ओपी प्रभारी ने युवक को हिरासत में लिया
आरोपी के पास से बैग सहित उसमें रखा सामान बरामद
चाईबासा : चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर पांड्राशाली ओपी के पुंडीहासा गांव के पास एक युवती का बैग छीन कर भाग रहा युवक को ग्रामीणों ने आचु गांव के पास पकड़ लिया. ग्रामीणों ने युवक को पेड़ में बांधकर धुनाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय और पांड्राशाली ओपी प्रभारी नितिन कुमार सिंह पहुंचे. युवक को अपने कब्जे ले लिया. घटना रविवार दिन के 11 ग्यारह बजे की है. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने अपना नाम चाईबासा निवासी मृत्युंजय बताया. ओपी प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि युवती के बैग में 885 रुपये, एक मोबाइल, चार्जर और कॉलेज का परिचय पत्र था. आरोपी के पास से बैग सहित उक्त सामान बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




