मालुका रेल ट्रैक पर झुलसा मिला युवक, गंभीर

Updated at : 28 Aug 2017 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
मालुका रेल ट्रैक पर झुलसा मिला युवक, गंभीर

चाईबासा : डांगुवापोसी रेल थानांतर्गत मालुका रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेलवे ट्रैक किनारे 86 फीसदी झुलसा युवक को आरपीएफ ने देखा. उसे तुरंत उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज कर युवक को एमजीएम (जमशेदपुर) रेफर कर दिया गया. युवक का नाम […]

विज्ञापन
चाईबासा : डांगुवापोसी रेल थानांतर्गत मालुका रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेलवे ट्रैक किनारे 86 फीसदी झुलसा युवक को आरपीएफ ने देखा. उसे तुरंत उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज कर युवक को एमजीएम (जमशेदपुर) रेफर कर दिया गया. युवक का नाम नेपाली गोप (25) है. वह मुफ्फसिल थानांतर्गत मटकमहातु का रहनेवाला है. घटना की जानकारी मिलते ही युवक की मां व रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंचे. युवक की मां ने बताया कि उसका बेटे नेपाली गोप शनिवार को सुबह बड़बिल अपनी दीदी के घर जाने को कहकर घर से निकला था.
नेपाली गोप ने छह माह पूर्व शादी की थी. शादी के तीन माह बाद उसकी पत्नी छोड़कर भाग गयी. उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. इस संबंध में आरपीएफ ने बताया कि घटना कैसे हुई है. इसकी जानकारी नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. चिकित्सकों ने बताया कि युवक बिजली करंट से झुलस गया है. उसका शरीर लगभग 86 प्रतिशत जल गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola