भाजपा की गलत नीतियों की पोल खोलें : दीपक

Updated at : 28 Aug 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की गलत नीतियों की पोल खोलें : दीपक

झींकपानी : झींकपानी प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को कुदाहातु में हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिलाल कार्जी ने की. चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि व चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड, खरसावां के दशरथ गागराई व मझगांव विधायक निरल पुरती, केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला सचिव सोनाराम देवगम विशिष्ट अतिथि थेे. सम्मेलन […]

विज्ञापन
झींकपानी : झींकपानी प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को कुदाहातु में हुआ. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरिलाल कार्जी ने की.
चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि व चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड, खरसावां के दशरथ गागराई व मझगांव विधायक निरल पुरती, केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला सचिव सोनाराम देवगम विशिष्ट अतिथि थेे.
सम्मेलन में रघुवर सरकार को आदिवासी-मूलवासी विरोधी बताया गया. कार्यकर्ताओं को कहा गया कि भाजपा की गलत नीतियों पोल घर-घर जाकर खोलें. सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की भूमि अधिग्रहण अधिनियम पर चुप्पी को लेकर खिंचाई की गयी.
मौके पर जिला सचिव सोनाराम देवगम, झामुमो मिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका बायेपाई, पूर्व प्रमुख देवेंद्र कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष हरिलाल करजी, मुखिया मेंजारी मुंडा, सरिता अाल्डा, प्रदीप तामसोय, टोंटो प्रखंड प्रमुख मंगल तुबिद, सोमनाथ कुंकल, हेमनाथ बोयपाई, लाल सिंह देवगग आदि ने भी संबोधित किया. इस दौरान मेघनाथ गोप, शिवलाल कुंकल, तोती गांधी, कौशल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. मंच का संचालन विद्या गोडसोरा व धन्यवाद ज्ञापन हरिश दास ने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola