बड़बिल : बिजली तार से सटा हाइवा, ड्राइवर झुलसा
Updated at : 27 Aug 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

ड्राइवर झींकपानी स्थित टोंटो निवासी बड़बिल. बड़बिल नालदा मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह एक हाइवा 11 केवी के विद्युत तार की चपेट में आ गया. उक्त हाइवा से सामान निकाल रहे अन्य ट्रक का ड्राइवर उसकी चपेट में आकर झुलस गया. ड्राइवर को बड़बिल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां उसकी […]
विज्ञापन
ड्राइवर झींकपानी स्थित टोंटो निवासी
बड़बिल. बड़बिल नालदा मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की सुबह एक हाइवा 11 केवी के विद्युत तार की चपेट में आ गया. उक्त हाइवा से सामान निकाल रहे अन्य ट्रक का ड्राइवर उसकी चपेट में आकर झुलस गया. ड्राइवर को बड़बिल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां उसकी नाजुक हालत देख उसे क्योंझर स्थित जिला मुख्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. शनिवार की सुबह हाईवा (ओआर 16इ 0513) का ड्राइवर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर उसका डाला उठा रहा था.
इसी दौरान वाहन 11 केवी तार के संपर्क में आ गया. यह देख ड्राइवर वाहन से कूद गया. वहीं अन्य ट्रक के ड्राइवर झींकपानी थानांतर्गत टोंटो निवासी बामिया लागुरी ट्रक से सामान निकालने गया. वह ट्रक से चिपक गया. मौजूद लोगों ने सूखी लकड़ी से मार कर बामिया को ट्रक से अलग किया. बामिया का दाहिने हाथ बुरी तरह झुलस गया. घटना में ट्रक के सभी टायर जल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




