पिस्तौल सटा दो पावरोटी विक्रेताओं से 10 हजार की लूट

Updated at : 24 Aug 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल सटा दो पावरोटी विक्रेताओं से 10 हजार की लूट

चाईबासा भरभरिया मुख्य मार्ग पर हुई घटना दोपहर में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम बाइक पर सवार तीन अपराधी कोकचो की ओर भागे चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत चाईबासा-भरभरिया मुख्य मार्ग पर बरकुंडिया नदी के पास बुधवार की दोपहर 3:30 बजे अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर पावरोटी विक्रेता दो लोगों से 10 हजार रुपये लूट लिये. […]

विज्ञापन

चाईबासा भरभरिया मुख्य मार्ग पर हुई घटना

दोपहर में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बाइक पर सवार तीन अपराधी कोकचो की ओर भागे
चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत चाईबासा-भरभरिया मुख्य मार्ग पर बरकुंडिया नदी के पास बुधवार की दोपहर 3:30 बजे अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर पावरोटी विक्रेता दो लोगों से 10 हजार रुपये लूट लिये. पावरोटी विक्रेता दिलवर अंसारी और हेमलू मल्लिक के साथ लूटपाट हुई. पीड़ित दिलवर अंसारी ने बताया कि हर दिन की तरह बुधवार को अपने साथी हेमलू मल्लिक के साथ साइकिल से पावरोटी बिक्री करने भरभरिया की ओर गया था. पावरोटी बिक्री कर दोनों वापस चाईबासा लौट रहे थे.
इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग उनका पीछा कर रहे थे. बरकुंडिया नदी के पास तीनों ने बाइक रोक दी. जेब से पिस्तौल निकाल पावरोटी विक्रेताओं की कनपटी में सटा दिया. अपराधियों ने रुपये की मांग की. भय से दोनों ने पॉकेट से रुपये निकाल कर दे दिये. दोनों के पॉकेट में पांच-पांच हजार रुपये थे. रुपये लूटकर तीनों बाइक से कोकचो की ओर भाग गये. दोनों के पास पावरोटी बिक्री के पांच-पांच हजार रुपये था. पीड़ितों ने थाना में शिकायत नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola