टेंपो के धक्के से अधेड़ की मौत, चालक फरार

चक्रधरपुर : मालवाहक टेंपो के धक्के से पुसालोटा गुटूसाई गांव के एक अधेड़ की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पुसालोटा गुटूसाई गांव की राउतु जोंको (50) मंगलवार की सुबह शौच के लिए सड़क तरफ जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मालवाहक टेंपो ने राउतु को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से […]
चक्रधरपुर : मालवाहक टेंपो के धक्के से पुसालोटा गुटूसाई गांव के एक अधेड़ की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पुसालोटा गुटूसाई गांव की राउतु जोंको (50) मंगलवार की सुबह शौच के लिए सड़क तरफ जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मालवाहक टेंपो ने राउतु को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों और परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दुघर्टना में अधेड़ के सिर एवं छाती में गंभीर चोट आयी थी. घटना बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया. इधर, चक्रधरपुर थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिक दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




