जादू कंपनी के मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत

Updated at : 23 Aug 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
जादू कंपनी के मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत

चक्रधरपुर : जादूगर शंकर सम्राट जादू कंपनी के मैनेजर रमेश सिंह (56) की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. चक्रधरपुर दीप कल्याण मंडप में 25 अगस्त को जादू शो होना था. इसे लेकर जादू कंपनी के 20 सदस्यीय टीम दीप कल्याण मंडल में तैयारी में लगी हुई थी. इसी बीच 21 अगस्त रात करीब साढ़े […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : जादूगर शंकर सम्राट जादू कंपनी के मैनेजर रमेश सिंह (56) की मौत हार्ट अटैक से हो गयी. चक्रधरपुर दीप कल्याण मंडप में 25 अगस्त को जादू शो होना था. इसे लेकर जादू कंपनी के 20 सदस्यीय टीम दीप कल्याण मंडल में तैयारी में लगी हुई थी. इसी बीच 21 अगस्त रात करीब साढ़े नौ बजे रमेश सिंह को अचानक सिने में दर्द हुई. इसके बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. इसके बाद रमेश सिंह को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया. कंपनी के प्रबंधक सुदर्शन पांडेय ने बताया कि रमेश सिंह कानपुर के रहने वाले थे. मंगलवार को एंबुलेंस से शव को कानपुर भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola