राधे मुंडा हत्याकांड में छह को उम्रकैद
Updated at : 22 Aug 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

जोड़ापोखर हाट में बम व गोली मारकर हुई थी हत्या मृतक की बहन के बयान पर थाने में दर्ज हुआ था मामला चाईबासा : झींकपानी के जोड़ापोखर साप्ताहिक बाजार में राधे मुंडा की बम व गोली मारकर हत्या मामले में द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्र की अदालत ने सोमवार को छह आरोपियों […]
विज्ञापन
जोड़ापोखर हाट में बम व गोली मारकर हुई थी हत्या
मृतक की बहन के बयान पर थाने में दर्ज हुआ था मामला
चाईबासा : झींकपानी के जोड़ापोखर साप्ताहिक बाजार में राधे मुंडा की बम व गोली मारकर हत्या मामले में द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्र की अदालत ने सोमवार को छह आरोपियों को दोषी करार दिया. सभी को उम्रकैद की सजा सुनायी. दोषियों में अमित गोप, मनु गोप, विनोद गोप, हरीश मुंडा, किरन उर्फ टुंडी लुगुन व लक्ष्मण चौधरी शामिल है. झींकपानी थानांतर्गत डोडियाबासा निवासी राधे मुंडा की बहन ननिका मुंडा के बयान पर 26 जून 2010 को थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसमें बताया गया कि वह जोड़ापोखर साप्ताहिक बाजार में हड़िया बेच रही थी.
शाम करीब साढ़े चार बजे उसका भाई राधे मुंडा हड़िया गोदाम में बैठा था. उसी समय गोकुल गोप समेत 10-12 लोग आये. राधे मुंडा को घेर कर गोली व बम से मारा.
घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद सभी भाग गये. बताया गया कि स्टेशन कॉलोनी निवासी गोकुल गोप और जॉन मिरन मुंडा के साथ पूर्व से दुश्मनी चल रही थी. अपना वर्चस्व जमाने के लिए गोकुल गोप ने उसका भाई राधे मुंडा को हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




