जैंतगढ़ में मानकी मुंडा संघ की बैठक हुई

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ डाक बंगला परिसर में रविवार को मानकी मुंडा संघ की बैठक गुमुरिया के मानकी रामचंद्र लागुरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें ऑनलाइन मालगुजारी का विरोध किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से ऑनलाइन मालगुजारी वसूली, ऑनलाइन जाति, अावासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने का विरोध किया गया. मामु संघ के अंचल सचिव जमादार […]
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ डाक बंगला परिसर में रविवार को मानकी मुंडा संघ की बैठक गुमुरिया के मानकी रामचंद्र लागुरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें ऑनलाइन मालगुजारी का विरोध किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से ऑनलाइन मालगुजारी वसूली, ऑनलाइन जाति, अावासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने का विरोध किया गया. मामु संघ के अंचल सचिव जमादार लागुरी ने कहा कि सरकार मानकी मुंडा के अधिकार का हनन कर रही है. कोल्हान में मानकी मुंडा प्रथा सशक्त है.
इसका अपना अधिकार क्षेत्र है. धीरे-धीरे सरकार हमारे अधिकार का हनन कर रही है. मालगुजारी सीधे मानकी मुंडा से जुड़ा है. ऑनलाइन मालगुजारी वसूली का पुरजोर विरोध किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




