चोरी का कार्ड स्वाइप कर खरीदी थी बाइक, गिरफ्तार

Updated at : 20 Aug 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी का कार्ड स्वाइप कर खरीदी थी बाइक, गिरफ्तार

चाईबासा : सदर अस्पताल के एकाउंटेंट ब्रजेश कुमार झा का एटीएम कार्ड चोरी कर 1,29,560 रुपये की निकासी करने के आरोपी चोकरो दोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. आरोपी पांड्रशाली ओपी अंतर्गत कुदाबेड़ा गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गया एटीएम कार्ड बरामद कर लिया […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर अस्पताल के एकाउंटेंट ब्रजेश कुमार झा का एटीएम कार्ड चोरी कर 1,29,560 रुपये की निकासी करने के आरोपी चोकरो दोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. आरोपी पांड्रशाली ओपी अंतर्गत कुदाबेड़ा गांव का रहनेवाला है. पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गया एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है.

साथ ही उससे खरीदी गयी बाइक भी जब्त की गयी है. वहीं आरोपी के जीजा के घर से चोरी का 57 हजार नगद व जीजा के नाम से खरीदी गयी स्कूटी भी जब्त गयी है. जब्त स्कूटी के चोरी के पैसे से खरीदे जाने का सत्यापन किया जा रहा है. शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रकाश सोय ने सदर थाना में आरोपी को पत्रकारों के समक्ष उसे पेश किया. श्री सोय ने बताया कि 11 अगस्त 2017 को सदर अस्पताल के एकाउंटेंट ब्रजेश कुमार झा के बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड चोरी हो गया.

चोरी होने के कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर पैसे निकासी का मैसेज आया. इसके बाद ही उन्हें एटीएम कार्ड के चोरी होने का पता चला. ब्रजेश ने बैंक जाकर अपना एटीएम लॉक करा दिया. बैंक खाते से निकासी संबंधित विवरणी लाकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

एक अगस्त को सदर अस्पताल के एकाउंटेंट का एटीएम कार्ड हुआ था चोरी
खाते से 1,29,000 रुपये निकाले गये
57000 रुपये नकद और एक बाइक और स्कूटी जब्त
स्वाइप कर बाइक खरीदना पड़ा महंगा
चोकरो दोंगो ने एटीएम से जहां 89,560 रुपया नगद निकाला. वहीं चक्रधरपुर से अपने नाम पर पल्सर बाइक खरीदने के लिए कार्ड स्वैपिंग कर 40 हजार रुपये का भुगतान किया. इधर एटीएम से पैसे निकासी के विवरण में कार्ड स्वैपिंग की बात सामने आयी थी. पुलिस ने चक्रधरपुर स्थित बजाज शो रूम से मामले की जांच शुरू की. पाया गया कि कार्ड स्वैपिंग के जरिये चोकरो दोंगो के नाम से खरीदी गयी पल्सर बाइक का पैमेंट हुआ है. इसके पुलिस ने चोकरो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस अवसर पर सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola