धोेखाधड़ी के आरोप में शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी संभव

Updated at : 20 Aug 2017 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
धोेखाधड़ी के आरोप में शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी संभव

ग्रामीण सेवा कोऑपरेटिव सोसायटी से धोखाधड़ी की हो रही है जांच सैकड़ों लोगों के लाखों रुपये फंसे, प्रबंधक की सफाई से पुलिस संतुष्ट नहीं चाईबासा : बड़ी बाजार से संचालित ग्रामीण सेवा को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के शाखा प्रबंधक शशिकांत ठाकुर की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है. निवेशकों के लाखों रुपये की धोखाधड़ी की […]

विज्ञापन

ग्रामीण सेवा कोऑपरेटिव सोसायटी से धोखाधड़ी की हो रही है जांच

सैकड़ों लोगों के लाखों रुपये फंसे, प्रबंधक की सफाई से पुलिस संतुष्ट नहीं
चाईबासा : बड़ी बाजार से संचालित ग्रामीण सेवा को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के शाखा प्रबंधक शशिकांत ठाकुर की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है. निवेशकों के लाखों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत के आलोक में उन पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है. विगत जुलाई में चाईबासा निवासी बुधन सिंह हेस्सा नामक उपभोक्ता ने सोसायटी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की थी.
इसकी जांच की जिम्मेवारी डीएसपी को सौंपी गयी है.
इस बीच आरोपी शाखा प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता को पत्र लिखकर पूरे मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है. शाखा प्रबंधक के अनुसार चाईबासा स्थित सोसायटी में 227 उपभोक्ताओं के करीब 45 लाख रुपये फंसे हैं.
उन्होंने बताया है कि सोसायटी के प्रबंधन के खिलाफ कोलकाता में सीबीआइ केस चल रहा है, जिसमें कंपनी प्रबंधन तथा नेदेशक की करोड़ों की संपत्ति जब्त हो गयी है, जिसके कारण निवेशकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है. शशिकांत ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के मद्देनजर तीन और साथियों के साथ उन्होंने स्थानीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. इस बीच सोसायटी के मामले की छानबीन जारी है.
पूरे फर्जीवाड़े में प्रथम दृष्टया शाखा प्रबंधक गुनहगार हैं, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.
-प्रकाश सोय, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola