राशन कार्ड मांगा तो पिता को तीर और डंडे से मार डाला

Updated at : 20 Aug 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
राशन कार्ड मांगा तो पिता को तीर और डंडे से मार डाला

आरोपी गिरफ्तार, मृतक की दूसरी पत्नी के बयान पर मामला दर्ज दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी से हुए बेटे व बहू से करता था झगड़ा गोइलकेरा : आराहासा पंचायत के कुरकुटिया गांव में राशन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने शुक्रवार रात अपने पिता के पेट में तीर घोंपने के […]

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, मृतक की दूसरी पत्नी के बयान पर मामला दर्ज

दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी से हुए बेटे व बहू से करता था झगड़ा
गोइलकेरा : आराहासा पंचायत के कुरकुटिया गांव में राशन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने शुक्रवार रात अपने पिता के पेट में तीर घोंपने के बाद डंडे से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार रेकोंडो हेंब्रम (45) की हत्या उसकी पहली पत्नी से जनमे पुत्र पुता हेंब्रम (22) ने रात नौ बजे कर दी. मृतक की दूसरी पत्नी रूईबारी हेंब्रम के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
रेकोंडो हेंब्रम ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी. तभी से वह राशन कार्ड के लिए पहली पत्नी से हुए पुत्र पुता व उसकी पत्नी से झगड़ा किया करता था. वह राशन कार्ड को अपने कब्जे में रखना चाहता था. लड़ाई से तंग आकर पुता ने अपने पिता के पेट में तीर-धनुष से वार किया और उसके बाद डंडे से पीटकर मार डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola