शहर में धड़ल्ले से चल रहे मिनी वाटर प्लांट

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर में सफेद पानी का काला कारोबार हो रहा है. शहर में मिनरल वाटर के नाम पर पानी की बोतलों और पाउच की जमकर बिक्री हो रही है. शुद्ध पानी के चक्कर में लोग एक से दो पानी के जार (जिनकी क्षमता 15 से 20 लीटर) प्रतिदिन पीने के लिए घरों और […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर में सफेद पानी का काला कारोबार हो रहा है. शहर में मिनरल वाटर के नाम पर पानी की बोतलों और पाउच की जमकर बिक्री हो रही है. शुद्ध पानी के चक्कर में लोग एक से दो पानी के जार (जिनकी क्षमता 15 से 20 लीटर) प्रतिदिन पीने के लिए घरों और दुकानों पर मंगा रहे हैं. लेकिन इसकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है.
गर्मी व बारिश में बढ़ता है पानी की बिक्री: गर्मी व बारिश में पानी की बिक्री बढ़ जाती है. पानी की किल्लत और अशुद्ध पानी की समस्या से निजात पाने के लिए लोग बाजार में बिक रहे पानी को खरीद रहे हैं. शहर में 3 पानी प्लांट संचालित हैं. ग्राहकों को मिनरल वाटर देने का दावा करने वाले इन प्लांटों से आने वाले पानी में मिनरल की कोई गारंटी नहीं है. किसी के पास नहीं है ट्रेड लाइसेंस: पानी का प्लांट खोलकर पानी की बिक्री करने के लिए नियमानुसार ट्रेड लाइसेंस होना जरूरी है. लेकिन शहर में किसी के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है. बोतल पर नहीं हैं पैकिंग और एक्सपायरी डेट: पानी की बोतल और पाउच पर पानी की पैकिंग डेट तथा एक्सपायरी समय का उल्लेख भी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




