65 ग्रामीण रूटों पर एससी-एसटी व महिला को Rs एक में बस परमिट

Updated at : 19 Aug 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
65 ग्रामीण रूटों पर एससी-एसटी व महिला को Rs  एक में बस परमिट

जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय ने चिह्नित रूटों की सूची जारी की चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के 65 ग्रामीण रूटों पर बस चलाने के लिए जिला परिवहन विभाग एससी-एसटी या महिला (सभी जाति की) को एक रुपये में परमिट देगा. उन्हें बस खरीदने के लिये सुलभ ऋण भी मुहैया कराया जायेगा. इसे लेकर राज्य सरकार ने […]

विज्ञापन

जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय ने चिह्नित रूटों की सूची जारी की

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के 65 ग्रामीण रूटों पर बस चलाने के लिए जिला परिवहन विभाग एससी-एसटी या महिला (सभी जाति की) को एक रुपये में परमिट देगा. उन्हें बस खरीदने के लिये सुलभ ऋण भी मुहैया कराया जायेगा. इसे लेकर राज्य सरकार ने बैंकों को निर्देश दिया है. समय पर ऋण चुकाने वालों को ब्याज में छूट देने की बात कही गयी है. ग्रामीण बस सेवा का परमिट देने में रूट के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता मिलेगी. जिले में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त अरवा राजकमल की पहल पर ‘कनेक्टिंग वेस्ट सिंहभूम मिशन’ शुरुआत की गयी है.
सरकारी अधिसूचना के अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय से 65 ग्रामीण रूटों का चयन कर सूची जारी की गयी है. इससे मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इससे सैकड़ों गांव के लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा.
ग्रामीण सड़कों पर ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत की जा रही है. एक रुपये में परमिट देकर सरकार इच्छुक युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है. इसके लिए बैंकों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया.
संजय पीएम कुजूर, जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola