मकान व रेस्टोरेंट का एक माह का है बकाया

चक्रधरपुर : गुरुमंत्र इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के निदेशक तीन दिन पहले से फरार है. मकान मालिक विजय साह ने बताया कि मकान का किराया एक माह का एडवांस था. दो माह से उसने किराया नहीं दिया था. एक माह का 15000 रुपया किराया नहीं मिला है. विजय के मुताबिक कोचिंग निदेशक गौतम सिंह की जानकारी […]
चक्रधरपुर : गुरुमंत्र इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के निदेशक तीन दिन पहले से फरार है. मकान मालिक विजय साह ने बताया कि मकान का किराया एक माह का एडवांस था. दो माह से उसने किराया नहीं दिया था. एक माह का 15000 रुपया किराया नहीं मिला है. विजय के मुताबिक कोचिंग निदेशक गौतम सिंह की जानकारी ली गयी, तो मालूम हुआ कि बोकारो में किसी इंस्टीट्यूट में पढ़ा रहा है. दूसरी ओर चटनी रेस्टोरेंट के मैनेजर शाहदेव मोहांती ने बताया कि तीन दिन पहले निदेशक अपनी कुर्सी, टेबुल आदि ले जा रहा था. करीब तीन हजार रुपया रेस्टोरेंट का बकाया उसने अदा नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




