बच्चों ने छीना महिला का पर्स, पकड़ाये

चक्रधरपुर : दिन दहाड़े तीन बच्चों ने एक महिला का पर्स छीन लिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने बच्चों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे खुंटपानी प्रखंड निवासी सोदार गागराई बैंक ऑफ इंडिया चक्रधरपुर शाखा से रुपये लेकर निकाली. रुपयों को गिनते हुए पर्स में […]
चक्रधरपुर : दिन दहाड़े तीन बच्चों ने एक महिला का पर्स छीन लिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने बच्चों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे खुंटपानी प्रखंड निवासी सोदार गागराई बैंक ऑफ इंडिया चक्रधरपुर शाखा से रुपये लेकर निकाली. रुपयों को गिनते हुए पर्स में रख कर जैसे ही बैंक से बाहर निकली. तभी तीन बच्चों ने महिला का पर्स छीन कर भागने लगे. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकजुट हो गये.
पर्स छीनने के बाद तीन बच्चे अलग-अलग दिशा में भागने लगे. एक बच्चा पापड़हाता होते हुए जन्माष्टमी मेला में घुसने की कोशिश कर रहा था. तब लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया. अन्य दो बच्चे रेलवे स्टेशन होते हुए आरइ कॉलोनी की तरफ भाग गये. काफी खोजबीन के बाद रेलवे क्षेत्र के वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक ने लोगों की मदद से दोनों बच्चों को पकड़ लिया. महिला ने बताया कि पर्स में दो हजार से अधिक रुपये थे. पगड़े गये बच्चों को बाद में छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




