ग्रामीणों ने रड-डंडे से पिटाई कर युवक को खेत में फेंका
Updated at : 18 Aug 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

घटना बुधवार रात पदमपुर गांव की दोस्त के बुलावे पर दावत पर गया था पप्पू तामसोय चक्रधरपुर : पदमपुर गांव में अज्ञात लोगों ने भालियाकुदर निवासी पप्पू तामसोय की जम कर पिटाई कर दी. जब वह बेहोश हो गया, तो उसे खेत में फेंक दिया गया. सुबह ग्रामीणों ने युवक को बेहोशी हालत में उठाकर […]
विज्ञापन
घटना बुधवार रात पदमपुर गांव की
दोस्त के बुलावे पर दावत पर गया था पप्पू तामसोय
चक्रधरपुर : पदमपुर गांव में अज्ञात लोगों ने भालियाकुदर निवासी पप्पू तामसोय की जम कर पिटाई कर दी. जब वह बेहोश हो गया, तो उसे खेत में फेंक दिया गया. सुबह ग्रामीणों ने युवक को बेहोशी हालत में उठाकर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां पप्पू को होश आया. सूचना पर पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे. पप्पू ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पदमपुर निवासी जितेन बोदरा के घर गया था. इस दौरान गांव के एक दर्जन लोग छड़, डंडा से लैस होकर आये और मारपीट करने लगे. वे मुझे जान से मार कर फेंक देने की बात कर रहे थे. पप्पू ने कहा कि भीड़ में महावीर महतो व लालो बोदरा नामक दो ग्रामीण भी थे. मारपीट क्यों कि इसकी जानकारी नहीं है. दोस्त जितेन के बुलाने पर उसके घर दावत पर गया था. मारपीट से पप्पू के हाथ, पांव, सिर में चोटे आयी है. उसे रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




