मिशनरी के खिलाफ बिरसा मुंडा ने भी किया था विद्रोह : गिलुवा
Updated at : 17 Aug 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

धर्मांतरण स्वतंत्र विधेयक पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने किया प्रेस कांफ्रेंस चाईबासा : साई मिशनरियां भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर तथा उनकी अज्ञानता और मजबूरी का फायदा उठाकर धर्मांतरण कराती रही हैं और आज भी करा रही हैं. धर्मांतरण से आदिवासियों की पारंपरिक व्यवस्था भी चौपट हो रही है. इसके मद्देनजर झारखंड में धर्मांतरण स्वतंत्र […]
विज्ञापन
धर्मांतरण स्वतंत्र विधेयक पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने किया प्रेस कांफ्रेंस
चाईबासा : साई मिशनरियां भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर तथा उनकी अज्ञानता और मजबूरी का फायदा उठाकर धर्मांतरण कराती रही हैं और आज भी करा रही हैं. धर्मांतरण से आदिवासियों की पारंपरिक व्यवस्था भी चौपट हो रही है. इसके मद्देनजर झारखंड में धर्मांतरण स्वतंत्र विधेयक जरूरी था. उक्त बातें सिंहभूम के सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बुधवार को चाईबासा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. श्री गिलुवा ने कहा कि चाईबासा के मिशन स्कूलों में पढ़ने के दौरान ही बिरसा मुंडा ने मिशनरी और अंग्रेजों का विरोध शुरू कर दिया था. भाजपा सरकार बिरसा मुंडा के आदर्शों पर ही चल रही है.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि धर्मांतरण के कारण लोग अल्पसंख्यक और आदिवासी का दोहरा लाभ उठा रहे हैं. धर्मांतरण स्वतंत्र आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए विधेयक लाया गया है. मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी समीर उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




