फॉर्मेटिव एसेसमेंट-टू परीक्षा उम्र अनुसार ज्ञान देने पर जोर
Updated at : 17 Aug 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : जिले के सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 16 अगस्त से एफए टू (फॉर्मेटिव एसेसमेंट-टू)की परीक्षा शुरू हुई. इसके लिए राज्य स्कूली एवं साक्षरता विभाग से मॉडल प्रश्न पत्र हर विद्यालय को भेजा है. इससे पूर्व एफए वन की परीक्षा जून में हो चुकी है. एफए वन में पिछड़ जाने वाले बच्चे एफए […]
विज्ञापन
चाईबासा : जिले के सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 16 अगस्त से एफए टू (फॉर्मेटिव एसेसमेंट-टू)की परीक्षा शुरू हुई. इसके लिए राज्य स्कूली एवं साक्षरता विभाग से मॉडल प्रश्न पत्र हर विद्यालय को भेजा है. इससे पूर्व एफए वन की परीक्षा जून में हो चुकी है. एफए वन में पिछड़ जाने वाले बच्चे एफए टू में न पिछड़ जाए, इसके लिए शिक्षकों विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गयी है.
ज्ञात हो कि बच्चे को उनकी आयु अनुसार ज्ञान देने की आवश्यकता पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की परिपाटी शुरू की गयी है, ताकि बच्चे जिस चीज का अध्ययन कर लिया है. उसका मूल्यांकन तत्काल रूप में कर लिया जाये. पश्चिमी सिंहभूम में एफए टू की परीक्षा हर विद्यालय आयोजित करें, इसका अनुश्रवण की जिम्मेदारी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक कोल्हान अरविन्द विजय बिलुंग को दी गयी है. एफए टू परीक्षा के पहला दिन सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चढ़ई में जाकर डीइओ प्रदीप कुमार चौबे परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया और बच्चों के लेखन क्षमता का अवलोकन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




