मेघाहातुबुरू का अयस्क लेने की मची होड़ : जीएम

किरीबुरू : सेल की मेघाहातुबुरू खादान काे लौह अयस्क कभी सेल का कोई प्लांट लेना नहीं चाहता था, लेकिन आज सभी स्टील प्लांटों में हमारा अयस्क लेने की होड़ मची है. यह आपके अथक प्रयास से संभव हुआ. उक्त बातें मेघाहातुबुरू के महाप्रबंधक एसडी पहाड़ी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में कही. उन्होंने कहा कि वर्ष […]
किरीबुरू : सेल की मेघाहातुबुरू खादान काे लौह अयस्क कभी सेल का कोई प्लांट लेना नहीं चाहता था, लेकिन आज सभी स्टील प्लांटों में हमारा अयस्क लेने की होड़ मची है. यह आपके अथक प्रयास से संभव हुआ. उक्त बातें मेघाहातुबुरू के महाप्रबंधक एसडी पहाड़ी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में कही. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में हमने लम्प व फाइन्स में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की . वर्ष 2017-18 में 39 लाख टन उत्पादन एवं 39.5 टन प्रेषण का लक्ष्य मिला है,
जिसका 105 फीसदी लक्ष्य को प्राप्त करना है. पिछले वर्ष सीएसआर पर 24.37 लाख रुपये खर्च हुए. उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रति घंटा एक हजार लीटर पानी क्षमता वाला आरओ प्लांट लगाने की योजना है. उन्होंने बताया कि रेल लाइन के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो गया है, जिसमें 25 टन एक्सेल लोड होने से कम समय में अधिक अयस्क स्टील प्लांटों को भेज सकेंगे. सभी को सुरक्षा के प्रति सजग रहने व शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




