हाटगम्हरिया में ट्रक के धक्के से युवक घायल

Updated at : 15 Aug 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
हाटगम्हरिया में ट्रक के धक्के से युवक घायल

चाईबासा : हाटगम्हरिया साप्ताहिक बाजार में एक चारपाहिया वाहन के धक्के से सेरेंगसिया गांव निवासी सालुका लागुरी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है. घायल सालुका लागुरी को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि सालुका सोमवार को सायकिल से हाटगम्हरिया साप्ताहिक बाजार आया […]

विज्ञापन

चाईबासा : हाटगम्हरिया साप्ताहिक बाजार में एक चारपाहिया वाहन के धक्के से सेरेंगसिया गांव निवासी सालुका लागुरी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है. घायल सालुका लागुरी को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि सालुका सोमवार को सायकिल से हाटगम्हरिया साप्ताहिक बाजार आया था. बैल बाजार के पास मुख्य मार्ग पर 407 ट्रक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे उसकी कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद गाड़ी चालक भागने लगा, जिसे लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola