दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर चोरी
Updated at : 09 Aug 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

एक साल में चौथी बार अधिवक्ता के घर चोरों ने हाथ साफ किया चाईबासा : चाईबासा के बिरुवा पथ निवासी अधिवक्ता प्रह्लाद महतो के घर में मंगलवार को दिन दहाड़े चोरों ने हाथ साफ कर दिया. बीते एक वर्ष में चौथी बार प्रह्लाद महतो के घर में चोरी हुई है. पिछली तीन चोरियां के बाद […]
विज्ञापन
एक साल में चौथी बार अधिवक्ता के घर चोरों ने हाथ साफ किया
चाईबासा : चाईबासा के बिरुवा पथ निवासी अधिवक्ता प्रह्लाद महतो के घर में मंगलवार को दिन दहाड़े चोरों ने हाथ साफ कर दिया. बीते एक वर्ष में चौथी बार प्रह्लाद महतो के घर में चोरी हुई है. पिछली तीन चोरियां के बाद अधिवक्ता परिवार ने घर में सोने-चांदी और नगद रुपये रखना छोड़ दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बिरुवा पथ पहुंची. पीड़ित परिवार से पूछताछ कर छानबीन की. महतो ने बताया कि दिन में घर में कोई नहीं रहता है. पत्नी बेहुल्या महतो सुबह अपनी ड्यूटी पर कुमारडुंगी चली जाती है. वह आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर हैं. वे सुबह 10 बजे कोर्ट चले जाते हैं. उनकी पत्नी शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी से लौटी, तो कमरे में सामान इधर- उधर बिखरा था. इसके बाद पत्नी ने उन्हें फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी.
पहली बार हुई थी पांच लाख की चोरी :प्रह्लाद महतो की घर में पहली बार चोरी करीब एक वर्ष पहले हुई थी. चोरों ने सोने-चांदी व नगदी के साथ पांच लाख के सामान उड़ा लिया था. इसके बाद घर में सोने चांदी के गहने व नगद रखना छोड़ दिया. घर में पति-पत्नी ही रहते हैं. उनके बेटे बाहर रहते हैं. चोर उनके घर के पिछले हिस्से से घुसते हैं. यह हिस्सा झाड़ियों से भरा है. चोरी की पहली तीनों घटनाओं के आरोपियों को पुलिस अबतक पकड़ नहीं पायी है. घर में बार-बार चोरी होने से दंपती परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




