लाखों की दो मिक्सर मशीनों को पानी में पलट दिया

Updated at : 09 Aug 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की दो मिक्सर मशीनों को पानी में पलट दिया

घटना के केरा पंचायत के कुदरसाई की मसुरीबाई से बाइपीड़ वाया भालियाडीह तक ढाई किमी हो रहा सड़क निर्माण ठेकेदार मुकेश अग्रवाल ने पुलिस को दी घटना की सूचना चक्रधरपुर : सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करने की नियत से बदमाशों ने केरा पंचायत के कुदरसाई में दो मिक्सर मशीनों को पानी में डूबा दिया. […]

विज्ञापन

घटना के केरा पंचायत के कुदरसाई की

मसुरीबाई से बाइपीड़ वाया भालियाडीह तक ढाई किमी हो रहा सड़क निर्माण
ठेकेदार मुकेश अग्रवाल ने पुलिस को दी घटना की सूचना
चक्रधरपुर : सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न करने की नियत से बदमाशों ने केरा पंचायत के कुदरसाई में दो मिक्सर मशीनों को पानी में डूबा दिया. घटना सोमवार रात की है. मसुरीबाई से बाइपीड़ वाया भालियाडीह तक ढाई किमी सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से किया जा रहा है. ठेका कंपनी मुकेश कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क निर्माण कार्य में दो मिक्सर मशीनों को लगाया था. दोनों वाहनों को अज्ञात बदमाशों ने पानी से भरे एक खेत में डूबा दिया. सुबह ठेका कंपनी के मालिक मुकेश अग्रवाल को घटना की सूचना मिली. श्री अग्रवाल ने बताया कि करीब दो माह पूर्व अज्ञात लोगों ने हथियार के बल पर रात में मुंशी डॉक्टर मांझी व ड्राइवर मंगलु कुमार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था. अब यह दूसरी घटना है. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है. अज्ञात लोग कौन है इसकी
जानकारी नहीं मिल पा रही है. असामाजिक तत्वों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर विकास कार्य को प्रभावित किया जा रहा है. मिक्सर मशीनों को पानी में डूबाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. पूर्व में अज्ञात लोगों द्वारा परेशान करने से करीब एक माह तक सड़क निर्माण कार्य बंद था. दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया तो मिक्सर मशीनों को पानी में डूबा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola