गर्मी में घर पर उगाएं पुदीना, इन टिप्स को करें फॉलो

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Mar 2026 2:04 PM

विज्ञापन

पुदीना के पत्ते (इमेज- Canva)

How To Grow Pudina: अगर आप भी गर्मियों में घर पर पुदीना उगाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. यहां आप पुदीना उगाने के बारे में जान पाएंगे. पुदीना उगाने के टिप्स कंटेंट क्रिएटर अभिषेक राजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट @gardening_aasaanhai पर शेयर किया है.

विज्ञापन

How To Grow Pudina: गर्मियों के मौसम में पुदीना से बनी चटनी या ड्रिंक्स खाने और पीने में मजा आ जाता है. इन डिशेज को बनाने के लिए लोग मार्केट से पुदीना खरीद कर लाते हैं. लेकिन कई बार इनका पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता है और इन्हें फेंकना पड़ जाता है जिससे पैसे भी बर्बाद हो जाता है. अगर आप अपने घर पर ही पुदीना उगाएं, तो आप अपने जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. पुदीना को आप मार्च-अप्रैल महीने में लगा सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर पुदीना उगाने का तरीका. 

सही गमले का करें इस्तेमाल

पुदीना की जड़ें ज्यादा गहरी नहीं होती है ये घास के जैसे फैलता है. इसलिए आप ऐसा कंटेनर लें जो ज्यादा गहरा नहीं हो लेकिन चौड़ा हो. आप कम से कम 6 इंच का गहरा कंटेनर लें. इस बात का ध्यान रहे कि जिस कंटेनर का आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें छेद हो, जिससे पानी आसानी से निकल जाए. 

मिट्टी कैसे तैयार करें? 

पुदीना की मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी न जमा हो और मिट्टी मॉइश्चर भी होल्ड करे. मिट्टी बनाने के लिए आप 1 पार्ट मिट्टी, 1 पार्ट बालू, 1 पार्ट खाद और 1 पार्ट कोकोपीट को मिला लें. अब आप इसमें 1 से 2 मुट्ठी नीम की खली को मिला दें. अब इस मिश्रण को गमले में डाल दें. 

पौधा कैसे लगाएं?

पुदीना का पौधा लगाने के लिए आप नर्सरी से पौधा खरीदकर लाएं. आप गमले में डाली हुई मिट्टी में थोड़ा गड्ढा कर लें. अब पुदीना के पौधे के जड़ के पास वाली मिट्टी को हाथ से लूज कर दें. इसके बाद गड्ढा में पुदीना को डालें. चारों तरफ से जड़ को मिट्टी से ढक दें. इस बात का ध्यान रखें कि पत्ते मिट्टी में नहीं जाएं. अब गमले में पानी को डाल दें.

पौधे को कहां रखें?

पौधा लगाने के बाद आप 2 से 3 दिन तक छाया वाली जगह पर रखें. सुबह 1 से 2 घंटे धूप में रखें. इसके बाद आप ऐसी जगह रखें जहां इसे आधे दिन की धूप मिले. फिर छाया में रखें. 

यह भी पढ़ें: Fragrant Flowers For Garden: फूलों की खुशबू से महकाएं अपना गार्डन, लगाएं ये पौधे

यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola