कोल्हान विवि : यूजी व पीजी में आज से ऑफलाइन एडमिशन

Updated at : 09 Aug 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान विवि : यूजी व पीजी में आज से ऑफलाइन एडमिशन

कॉलेजों में विषयवार रिक्त सीटों पर होगा नामांकन अंतिम तिथि 16 अगस्त चाईबासा : केयू में बुधवार से दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है. विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर (पीजी) विभाग तथा कॉलेजों में स्नातक (यूजी) व पीजी में इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन ले सकेंगे. इस चरण में ऑफलाइन एडमिशन प्रक्रिया होगी. इसके तहत कॉलेजों में […]

विज्ञापन

कॉलेजों में विषयवार रिक्त सीटों पर होगा नामांकन

अंतिम तिथि 16 अगस्त
चाईबासा : केयू में बुधवार से दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है. विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर (पीजी) विभाग तथा कॉलेजों में स्नातक (यूजी) व पीजी में इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन ले सकेंगे. इस चरण में ऑफलाइन एडमिशन प्रक्रिया होगी. इसके तहत कॉलेजों में ऑफलाइन आवेदन फार्म की बिक्री किये जाने के साथ ही जमा भी लिया जायेगा. इसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त है.
इस संबंध में कॉलेजों को निर्देश दिया गया. ताकि जिन विषयों में सीटें रिक्त हैं, उसमें एडमिशन लिया जाये. साथ ही क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का एडमिशन नहीं लेने की बात भी कही गयी है.
एडिमशन के लिए आवश्यक कागजात (पीजी): सीएलसी की मूल प्रति, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति (अन्य विवि के लिये ), मैट्रिक प्रमाण पत्र व फोटो कॉपी, अंतिम परीक्षा की मार्कशीट व फोटो कॉपी, ऑरिजिनल फीस डिपोजिट चालान, जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, आय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी कॉलेज से निर्गत अचरण प्रमाण पत्र.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola