बहनों की रक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें : संजय

चाईबासा : बहनों की रक्षा का वचन देने वाले भाइयों को यातायात नियम का पालन करना चाहिये. आप सुरक्षित रहेंगे, तभी बहनों को दिये वचनों का पालन कर सकेंगे. उक्त बातें जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने कहीं. वे सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम के जिला परिवहन कार्यालय के लाइसेंस कैंप सह यातायात जागरुकता शिविर […]
चाईबासा : बहनों की रक्षा का वचन देने वाले भाइयों को यातायात नियम का पालन करना चाहिये. आप सुरक्षित रहेंगे, तभी बहनों को दिये वचनों का पालन कर सकेंगे. उक्त बातें जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने कहीं. वे सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम के जिला परिवहन कार्यालय के लाइसेंस कैंप सह यातायात जागरुकता शिविर में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यातायात दुर्घटना में एक व्यक्ति प्रभावित नहीं होता, बल्कि पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट जाता है.
ऐसे में वाहन चलाने वाले की जिम्मेदारी है कि वह अपनी सुरक्षा के साथ परिवार से किये वादे को याद रखे. कैंप में करीब एक दर्जन लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




